बदरीनाथ हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी टैक्सी, तीन मौत

तौसीफ अहमद
डेस्क: आज शुक्रवार की सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ एक टैक्सी के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।












