ट्रेन से कट कर युवक की हुई मृत्यु

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के भटनी-वाराणसी रेलखण्ड पर किडिहरापुर रेलवे व गोविंदपुर दुगौली हाल्ट के बीच महराजी इंटर कॉलेज के सामने सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक (35) डीएमयू ट्रेन से कट गया। जिससे उसका शरीर दो भागों में बंट गया जिससे उसकी मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

उसने पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने के लिए रविवार को थाने पर आया था। जिसके बाद पुनः ससुराल चला गया। और उसी दिन दिल्ली जाने की तैयारी कर दिया। जिसके बाद उसके साले ने रविवार की शाम उसे किड़ीहरापुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर चला गया। इसके बाद सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना पर परिजन हतप्रभ रह गए। परिजनों का कहना था कि आखिर जब शाम को ही ट्रेन पकड़नी थी तो सुबह रेल पटरी पर उसका शव कैसे मिला। यह घटना और लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली में रह रहे पत्नी निर्मला व बच्चों का हाल बुरा है।











