वो रोती,गिडगिडाती रही कि हमारी सगाई हो गई है, पापा से बात कर लो, मंगेतर पैर पकड़ पकड़ कर दुहाई दे रहा था कि छोड़ दे, मगर ज़लील युवक करते रहे युवती से छेड़खानी, वीडियो हुआ वायरल, एक गिरफ्तार, दो फरार
तौसीफ अहमद/ रेहान अहमद
प्रयागराज: वह रो रही थी। बार बार कह रही थी कि मेरे पापा से बात कर लो हम लोगो की सगाई हो गई है। मंगेतर युवको का पैर पकड़ कर दुहाई दे रहा था कि भैया मेरी मंगेतर है। छोड़ दीजिये। मगर वो ज़ालिम और ज़लील युवको को तरस नही आ रही थी। तीनो आवारा बदचलन युवक उस युवती के साथ अश्लील तरीके से छेड़खानी करते रहे। इनमे से एक युवक वीडियो बना रहा था। वीडियो वायरल भी कर दिया।

बुधवार को किसी ने यह वीडियो प्रयागराज पुलिस के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर शिकायत की। शिकायत करने वाले ने इस घटना को मऊआइमा के सिपई सिपाह की बताया। वीडियो पोस्ट होते ही हडकंप मच गया और प्रयागराज पुलिस घटना के अनावरण और सत्यता की जानकारी हासिल काना शुरू किया। जिसके बाद इंस्पेक्टर मऊआइमा ने बताया कि वीडियो की जांच की गई। तीनों आरोपी सिपई सिपाह गांव के है।

इनकी शिनाख्त जिकारिया, माशूक और वसीक के नाम से हुई है। जिसके बाद इन युवको के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इनमे से एक आरोपी मासूक को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी ज़कारिया और वसीक फरार बताये जा रहे है। मिल रही जानकारी के अनुसार ज़कारिया मुंबई फरार हो गया है। पुलिस दोनों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दे रही है। वही छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद भी पीड़ित ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। न ही पीड़ित की ओर से कोई थाने गया है। इंस्पेक्टर मऊआइमा ने बताया आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।











