सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

ए जावेद
वाराणसी: सरकारी प्राथमिक स्कूलों से प्रतिभाशाली बच्चों के चयन और प्रोत्साहन के लिए सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा बृहस्पतिवार को एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के राजवारी एवं धौरहरा स्कूल के 16 सरकारी स्कूलों के लगभग 1100 बच्चों ने भाग लिया।

इन चयनित बच्चो के लिए दूसरे चरण की प्रतियोगिता अगले महीने पुनः कराई जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रदीप सिंह, ब्रिजेश कुमार, सूरज पाण्डेय, मनोज यादव, रमेश प्रसाद, माया, रचना, पूजा यादव का विशेष योगदान रहा।











