देखे वीडियो: फ़ुटबाल मैच के दरमियान दंगे और भगदड़ में 174 की मौत, 200 घायल

आदिल अहमद
इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान दंगों और भगदड़ में 174 लोग मारे गए। इस घटना में 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकरी के अनुसार घटना शनिवार की रात 10 बजे पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई।
यहां पर्सबाया क्लब और अरेमा फुटबॉल क्लब के बीच मैच हुआ था। अरेमा के फैंस अपनी टीम की हार से इस कदर बौखला गए कि वे फुटबॉल कोर्ट में उतर गए।












