थाईलैंड से दर्दनाक खबर: पूर्व पुलिस अधिकारी ने बच्चो के “डे-केयर” में घुसकर चलाई अंधाधुंध गोलिया, 22 बच्चो सहित कुल 34 की मौत, हमलावर ने खुद को भी गोली मार कर किया आत्महत्या
तारिक़ खान
डेस्क: थाईलैंड से एक बुरी खबर आ रही है। यहाँ एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने बच्चो के डे-केयर में घुस कर अंधाधुंध गोलिया चलना शुरू कर दिया। इस गोलीबारी में 22 मासूम बच्चो सहित कुल 34 लोगो की मौत का समाचार थाई मीडिया के हवाले से मिल रहा है।

थाईलैंड में गन ऑनरशिप की दर कुछ अन्य देशों की तुलना में अधिक है। अवैध हथियार भी यहां आम बात हैं। बता दें कि थाईलैंड में इस तरह की बड़ी गोलीबारी की घटना कम ही होती हैं, लेकिन 2020 में भी एक प्रोपर्टी डील से नाराज सैनिक की चार स्थानों पर की गई फायरिंग में कम से कम 29 लोग मारे गए थे और 57 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के दो साल बाद ऐसी एक दर्दनाक घटना घटी है।











