झगड़ा कर मायके गई पत्नी से नाराज़ था पति, उसकी जान लेने के लिए ससुराल के दरवाज़े पर लगा दिया करेंट, मर गई सास, आरोपी दामाद फरार

आदिल अहमद
डेस्क: मध्य प्रदेश में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमे झगड़ा कर मायके गई पत्नी की हत्या का मंसूबा पाले पति ने ससुराल के दरवाज़े में करेंट दौड़ा दिया। जिसकी चपेट में आने से पत्नी नही बल्कि उस युवक की सास का देहांत हो गया है। मामला मध्य पदेश के बैतूल जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सैखेडा का बताया जा रहा है। कोतवाली इस्पेक्टर अपाला सिंह ने बताया है कि आरोपी दामाद फरार है। उसकी तलाश जारी है।

हालांकि, उसकी तमन्ना पूरी नहीं हुई और पत्नी के दरवाजा छूने से पहले उसकी सास ने मुख्य दरवाजे को छू लिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सास के मरते ही उसका दामाद मौके से भाग गया। पुलिस का कहना है कि उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।











