समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के मृत्यु पर अभद्र टिप्पणीं करने वाला बेहूदा शख्स गिरफ्तार

ईदुल अमीन(इनपुट-मो0 कुमैल)
डेस्क: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मौत पर एक बहुदा शक्स के द्वारा उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शुभम गुप्ता के तौर पर हुई है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों लंबे समय से बीमार चल रहे मुलामय सिंह यादव की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मृत्यु हुई थी। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हुई थी। मुलायम सिंह यादव की छवि जननेता की थी जिनकी समाज के हर वर्ग में पैठ थी। मुलायम सिंह यादव के निधन पर पार्टी विचारधारा से इतर सभी बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया था।











