सीबीआई से मिले समन के बाद मनीष सिसोदिया ने पत्र लिख कर पूछे उप राज्यपाल से तीखे सवाल, कहा बहुत ही ख़राब हो चुकी है दिल्ली की कानून व्यवस्था, थोडा वक्त निकाल कर कानून व्यवस्था पर ध्यान दे एलजी साहब

आफताब फारुकी
डेस्क: सीबीआई समन मिलने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर उप राज्यपाल से तीखे सवाल पूछे हैं। सिसोदिया ने उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को चिट्ठी लिख कर इस बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था का हवाला दिया है। पत्र में सिसोदिया ने उप राज्यपाल पर जोरदार हमला किया है।


आम आदमी पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने कल बुलाया है और गिरफ़्तार करेगी। यह कहा जा रहा था कि दस हज़ार करोड़ का घोटाला हुआ है, अब तक सीबीआई और ईडी 500 जगहों पर छापा मार चुकी हैं। मनीष सिसोदिया के घर 14 घंटे सीबीआई रही, कहीं से भी कुछ नहीं मिला। इसका संबंध गुजरात चुनाव से है, वहां बीजेपी और AAP की सीधी टक्कर है। उससे बीजेपी घबराई हुई है।’











