पुलिस लाइन के सामने कार ने मारी युवक को टक्कर

रेहान अहमद
प्रयागराज: पुलिस लाइन के सामने आज शनिवार दोपहर एक कार वाले ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

उसी वक्त पुलिस लाइन की तरफ से एक कार सवार निकला और अचानक ही कार वाले ने उसे टक्कर मार दी। घायल विजय को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी गई है। कार चालक मौके से भाग निकला।











