मंडुआडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के हत्थे चढ़ा राजू अंसारी, चोरी के 2 लाख 27 हज़ार नगद और 2 किलो चांदी और सोने के गहने हुवे बरामद

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। मंडुवाडीह पुलिस ने शनिवार को फुलवरिया गेट नंबर चार के पास से एक चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दो लाख 27 हजार 920 रुपया नगद तथा चोरी के 2 किलो चांदी 15 ग्राम सोने के गहने और एक सीसीटीवी कैमरा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सूचना मिली कि फुलवरिया गेट नंबर 4 के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है जिस पर मंडुवाडीह पुलिस ने छापेमारी कर चोर को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी के सामानों के रुपए, सोने के गहने और सीसीटीवी के कैमरा बरामद किया गया। चोर ने पूछताछ में बताया कि भिखारीपुर अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी मैंने की थी। 3 दिन पूर्व इंग्लिशिया लाइन जवाहर मार्केट स्थित बियर की दुकान में चोरी की थी। कुछ महीने पूर्व लहरतारा में एक आभूषण की दुकान में भी चोरी किया था। पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल दिनेश पाल, अनुराग सिंह यादव, और बुद्धि सागर मिश्रा शामिल थे।











