वायरल वीडियो देख कर आप भी हो जायेगे हैरान: मध्य प्रदेश के इंदौर की सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी के शक में लोगो ने दिया दो युवको को ऐसी तालिबानी सज़ा

शाहीन बनारसी
डेस्क: सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो दोपहर से जमकर वायरल हो रहा है। सडको पर इन्साफ करने को बेताब भीड़ या फिर कुछ लोगो की तालिबानी हरकत देख कर इंसानियत शर्मसार हो जाएगी। मध्य प्रदेश की खुद को आर्थिक राजधानी मान कर खुश इंदौर भी इस तालिबानी हरकत से हैरान है।
वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि चोईथराम सब्जी मंडी में कथित रूप से कोई मोबाइल चोरी हुआ था। मोबाइल चोरी के शक में कुछ लोगो ने दो युवको को पकड़ लिया। उनको पहले बेरहमी से पीटा फिर उसके बाद उनका हाथ पाँव बाँध कर एक गाडी में बाँध कर उनको घसीटा गया। घटना के समय किसी ने वहा इसका वीडियो बना लिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है।












