नई दिल्ली: फुटवियर फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो लोग जिंदा जले, अन्य बुरी तरह झुलसे

आफ़ताब फारुकी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक फुटवियर फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आ रही है। आग की चपेट में आने से दो मजदूरो की मौत हो गई है जबकि कुछ अन्य लोग झुलस गये है। घटना दिल्ली के नरेला इलाके का है जहाँ एक फुटवियर फैक्टरी में भीषण आग लग गई है जिसमे दो मजदूरो की मौत हो गई है तथा अन्य लोग जो झुलसे है उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर है। आग की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आग में झुलसकर दो लोगों की मौत हुई है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।











