पीएम मोदी पहुचे मोराबी, घटना स्थल का लिया जायजा, अधिकारियो से किया बातचीत, मिले रेस्क्यू करने वाली टीम से

तारिक़ खान
सूरत: पीएम नरेंद्र मोदी ने मोरबी में पुल हादसे वाली जगह का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने घटना वाले दिन को लेकर अधिकारियों से बात भी की। इस दौरान पीएम पुल हादसे वाली जगह पर भी गए, साथ ही उन्होंने एक हाई लेवल मीटिंग भी की। इस मीटिंग में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों शामिल हुए। इस बैठ के बाद पीएम मोदी उन लोगों से भी मिले जिन्होंने रविवार को हुए इस हादसे के बाद लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्यों में हिस्सा लिया था।

इस हादसे के बाद रेस्क्यू शुरू होने से पहले कुछ स्थानीय लोग ऐसे भी थे जिन्होंने प्रशासन की मदद से पहले लोगों के बचाने के लिए अपने प्रयास किए थे। इन्हीं में से एक जिग्नेश लाल जी भाई से एनडीटीवी ने खास बातचीत की थी। आर्मी ज्वॉइन करने की तैयारी कर रहे युवाओं को फ्री में फिजिकल फिटनेस की ट्रेनिंग देने वाले जिग्नेश भाई ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले कम से कम 90 लोगों को बचा लिया था। इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल थे।











