कानपुर: मशहूर नमकीन भण्डार सहित दो जगह लगी भीषण आग, देखे वीडियो

मो0 कुमेल
कानपुर: कोहना थाना क्षेत्र में एक मशहूर नमकीन भंडार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस पर दुकान के सामने रहने वाली कर्मचारी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार कोई जन हानि नही हुई है। इसी के साथ आज ही बिरहाना रोड की एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर टिफिन सर्विस चलाने वाले कैटरर्स की रसोई में आग लग गई। आग लगने से दोनों जगह लाखों का नुकसान हो गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
कानपुर के आर्य नगर के गणेश नमकीन भंडार में लगी भीषण आग| pic.twitter.com/v6dhRKrOfI
— Priya singh (@priyarajputlive) November 15, 2022
मिली जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर के रहने वाले रत्न कुमार की मशहूर गणेश स्वीट्स एवं नमकीन भण्डार के नाम से आर्य नगर में एक दूकान है। आसपास इलाके में यह दूकान काफी मशहूर है। दुकान में सात कर्मचारी काम करते हैं। बीती रात सभी कर्मचारी दूकान बंद कर अपने अपने घरो को जा चुके थे। रात लगभग 2 बजे के करीब दूकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई जो देखते ही देखते विकराल होती गई। आसपास के लोगो ने फायर ब्रिगेड को सुचना दिया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।












