ज़ालिम शिक्षा या ज़ुल्म की तालीम: राजस्थान में सरकारी स्कूल के शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई करके तोड़ी छात्र की कमर

अब्दुल रज्जाक
जयपुर: शिक्षा के साथ ज़ुल्म की कई दास्ताने सामने आई है। मगर इस बार एक ऐसी घटना सामने आई है जिसको जानकर आपके मुख से बरबस निकल पड़ेगा की जामिल शिक्षा या फिर ज़ुल्म के साथ ये तालीम है। राजस्थान के एक सरकारी स्कूल की घटना मीडिया की सुर्खियों में है। राजस्थान के टोक जिले में शिक्षक ने एक छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। 15 साल के इस बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इस सम्बन्ध में अधिकारियों का कहना है की मामला उनके संज्ञान में है। इस मामले में शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार बच्चे की पीठ में चोट आई है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।











