14 नवम्बर को वाराणसी के कन्दवा में हुई महिला के हत्या का आरोपी चढ़ा मंडुआडीह पुलिस के हत्थे

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के कन्दवा के आनंद नगर कॉलोनी में महिला अनीता पांडेय (46) की हत्या के आरोपी अमित तिवारी उर्फ रोहित तिवारी निवासी मांनगो, जमशेदपुर झारखंड स्थाई पता अरवल, बिहार को पुलिस ने गुरुवार को अखरी बायपास रोहनिया से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राजिव कुमार सिंह सहित एसआई सौरभ पाण्डेय और सुभेन्द्र दीक्षित आदि की के प्रयास से यह गिरफ़्तारी हुई है।

पुलिस पूछताछ में अमित ने बताया की वह नशे का आदी था, कुछ दिन पूर्व आनंद नगर कॉलोनी स्थित आवास पर रुपए चोरी करते हुए अनीता पांडे ने उसे पकड़ लिया था, मारा पीटा भी था। जिसके बाद उसने मामी अनीता पांडेय को सबक सिखाने हेतु 14 नवंबर को जमशेदपुर ना जाकर मामी को सबक सिखाने के लिए मुगलसराय से चितईपुर पहुंचा व चेहरे पर कपड़ा बांधकर आनंद नगर कॉलोनी पहुंचा। निर्माणाधीन प्लाट से डंडा लेकर मामी अनीता पांडेय के घर में घुस गया, डंडे से सिर पर लगातार कई वार कर उनकी हत्या कर दी और मकान के पीछे रास्ते से निकल कर चितईपुर पहुंचा। वहां से मुगलसराय गया फिर जमशेदपुर चला गया था।











