उपचुनाव नतीजे: मैनपुरी से डिम्पल यादव भारी मतों से आगे, तो राजस्थान, ओड़िसा, छत्तीसगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा को झटका, रामपुर और कथौली में भी भाजपा पीछे

रवि शंकर दुबे
डेस्क: उपचुनावों के रुझान भी अब सामने आने लगे है। इसमें सपा के प्रतिष्ठा से जुडी सीट मैनपुरी पर मुलायम सिंह यादव की बहु सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव भाजपा के अपने नजदीकी उम्मीदवार से शुरूआती रुझानो में ही 21 हज़ार मतों से आगे चल रही है। यह रुझान शुरूआती होने के कारण इतना मतों का फर्क मायने रखता है। मैनपुरी में सपा के खेमे में ख़ुशी की लहर दौड़ रही है जबकि भाजपा के खेमे में उदासी दिखाई दे रही है।

विधानसभा उपचुनाव की बात करे तो रामपुर और कथुँली में भाजपा पीछे चल रही है। रामपुर में जहा सपा के आसिम रज़ा लगभग 200 मतो से भाजपा प्रत्याशी से आगे है तो वही किठौर विधानसभा सीट पर भी आरएलडी प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ रखा है।











