रोजगार मेले में 92 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): जिला सेवायोजन कार्यालय व मॉडल कॅरियर सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय राजापुर में रोजगार मेले एवं कॅरियर काउसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मेले में निजी क्षेत्र की 05 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया।

अन्त में जिला रोजगार सहायता अधिकारी रोहित कुमार ने सिविल सेवा के तैयारी तथा उक्त कार्यक्रम आये हुये अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार अनुदेशक ने किया तथा कार्यलय के समस्त कर्मचारियों ने सहयोग किया।











