कलेक्ट्रेट पार्क का डीएम व पालिका अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बने पार्क का सुंदरीकरण, मिट्टी पटाई एवं ग्रिल उच्चीकरण कार्य का लोकार्पण बुधवार सुबह डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष निरूपमा मौनी बाजपेई ने पूरे विधि-विधान से पूजन अर्चन कर फीता काटकर किया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर विधेश, रत्नाकर मिश्र, ईओ-नपाप लखीमपुर संजय कुमार, सभासद अनिल शुक्ला, प्रह्लाद सिंह, नगर पालिका स्टाफ, गणमान्य नागरिक, पत्रकार मौजूद रहे।











