ओवर हाइट गन्ने के परिवहन पर रोक, गन्ने के परिवहन में लगे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए चीनी मिल

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने सभी चीनी मिल अध्यासियों को हिदायत देते हुए निर्देशित किया है कि वह परिवहन ठेकेदारों के माध्यम से यह सुनिश्चित कराएं की गन्ना दुलाई में प्रयुक्त वाहन ओवर हाइट न चलें। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए।












