फतेहपुर: सड़क सुरक्षा के तहत चले अभियान में डीसीपी ने कोतवाली इस्पेक्टर सहित 33 पुलिस कर्मियों के काटे चालान

आफताब फारुकी
फतेहपुर: फतेहपुर में सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश से स्थानीय प्रशासन सख्ती दिखा रहा है और बिना हेलमेट पहले अथवा सीट बेल्ट के बिना गाडी चलाने वालो का चालान काट रहा है। इसी क्रम में चले अभियान के तहत डीसीपी ने 33 पुलिस कर्मियों का चालान कट कर उनसे जुर्माना वसूला। जुर्माना भरने वालो में फतेहपुर कोतवाली इस्पेक्टर भी शामिल है ऐसा बताया जा रहा है।












