मेला महोत्सव शुरू, भाजपा नेता जुगल किशोर ने किया शुभारंभ

फारुख हुसैन
खीरी: मैगलगंज मेला महोत्सव का शुभारंभ शाम पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर के द्वारा फीता काट कर किया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले मे दूर दराज से आये तमाम झूले शो मैन और दुकानदार मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं।

मेले के आयोजक/अध्यक्ष कमल बिहारी ने जानकारी दी कि मेला 16 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेगा। तमाम क्षेत्रवासियों से मेला अध्यक्ष ने मैगलगंज मेला महोत्सव को सफल बनाने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष कमल बिहारी गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पग्गू तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक शुक्ला, मित्र कुमार अवस्थी, उमाशंकर गुप्ता, संजीव गुप्ता ,रामलड़ैते मिश्रा, बालेश्वर सिंह, अक्षत गुप्ता, बलराम मिश्रा, सर्वेश सिंह, दुर्गेश शुक्ला, आशू गुप्ता, मोहम्मद खां, देवेंद्र बाजपेई, मैगलगंज कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सहित तमाम धर्म अनुरागी एवं मेला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।











