लुटेरों ने दिनदहाड़े स्प्रे डाल” तमंचे की नोक पर लूट की घटना को दिया अंजाम

फारुख हुसैन
पलियाकलां(खीरी): प्रदेश में अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के बावजूद भी अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे है। दिनदहाड़े भी लुटेर और चोरी की घटना को अंजाम दी जा रही है, जो बताती है कि अपराधियों में खौफ जिस प्रकार का होने की बात आलाधिकारी अपने बयान में करते है वह महज़ एक बयानबाज़ी तक ही सिमित है।

घटना को अंजाम देने के बाद सही बदमाश बुलेट पर सवार होकर तमंचा लहराते हुए अतरिया रोड़ की तरफ भाग निकले हैं। इस दरमियान उन्होंने पीड़ित के मोटरसाइकिल को लॉक कर चाकी भी साथ ले गये हैं। पीड़ित राजू सिंह राना पुत्र ओम प्रकाश राना मोहल्ला अहिरान ने पत्र देते हुएं कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी पलिया प्रमोद कुमार मिश्रा से जानकारी लेने में बताया गया है कि प्रार्थना पत्र मिलते ही आवश्यक कार्यवाही की जा रही है और मुकदमा भी पंजीकरण कर लिया गया है।











