सिंगापुर के एक इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग से एक भारतीय सहित 38 लोगो की मौत

आफताब फारुकी
सिंगापुर के एक इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लगने से एक भारतीय नागरिक समेत 38 लोगों की मौत हो गई है। सिंगापुर में औद्योगिक एरिया में आग लगने की ये इस साल की 46वीं घटना है, जो 2016 के बाद से सबसे ज्यादा है, जो बताता है, कि सिंगापुर में मजदूरों की जिंदगी के साथ कितना ज्यादा खिलवाड़ किया जाता है और देश में फैक्ट्रियों के अंदर कामकाज को लेकर कितनी गड़बड़ियां हैं।

सिंगापुर के मिनिस्ट्री ऑफ मैनपावर ने शनिवार को कहा कि, प्रारंभिक जांच के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 21 तुआस एवेन्यू-3 साइट पर लगी आग बेकाबू हो गई, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है, कि इंडस्ट्रियल एरिया में सिलेंडरों से अनियंत्रित एसिटिलीन गैस रिलीज होने के कारण भीषण आग लग गई थी, जिसे अब काबू में कर लिया गया है। आग लगने की वजह से मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। वहीं, इस आग में एक 43 वर्षीय चीनी नागरिक भी झुलस गया है, जिसका इलाज सिंगापुर जनरल अस्पताल में किया जा रहा है।











