मसल्स एरा फिटनेस के आनर शाहनवाज ने फीता काटकर जी एफ जिम का किया उदघाटन

मो0 कुमेल
उन्नाव: कल रविवार को शुक्लागंज स्थित पोनी रोड पर मसल्स एरा फिटनेस के आनर शाहनवाज ने फीता काटकर के जी एफ जिम का उदघाटन किया। शाहनवाज के पहुंचने से नव युवाओं में फिट रहने का काफ़ी जोश देखने को मिला। मुख्य अतिथि के तौर पर उदघाटन में पहुंचे शाहनवाज ने नव युवाओं नशे से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही फिट रहने के लिए कई खास बातें भी बताई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवम पाल, सरफराज आलम, शहजाद आलम, समीर, जुनैद, अनवर, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें।











