अमेरिका में बॉक्स ऑफिस में “तूफ़ान” मचाने को तैयार है शाहरुख़ खान की “पठान”, अमेरिका में पहले ही दिन किया लगभग ढाई करोड़ की बुकिंग

ए0 जावेद
डेस्क: शाहरुख़ खान की फिल्म “पठान” को लेकर एक तरफ जहाँ विरोध लोग दर्ज करवा रहे है। वही फिल्म 25 जनवरी को रिलीज़ की तैयारी हो रही है। इस दरमियान एक चौकाने वाली खबर है कि अमेरिका में एडवांस टिकट बुकिंग इस फिल्म के लिए ढाई करोड़ रुपयों के करीब की हो चुकी है जो इस बात को ज़ाहिर करती है कि फिल्म “पठान” बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान मचाने के लिए तैयार है।

#Pathaan Day 1 ticket pre-sales in the USA is about to cross $300,000 (₹2.4 crores). Massive opening pending for #ShahRukhKhan 🥵 pic.twitter.com/xoxq3vD80u
— LetsCinema (@letscinema) January 14, 2023
इस तरह उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिल सकती है। वैसे भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कामाबी के झंडे गाड़ना बहुत जरूरी भी है। जहां शाहरुख खान की चार साल बाद बड़े परदे पर वापसी हो रही है, वहीं उन्हें एक हिट फिल्म की दरकार भी है। दीपिका पादुकोण को भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का स्वाद चखना है। ऐसा ही कुछ जॉन अब्राहम के लिए भी है। वहीं यशराज फिल्म्स के लिए भी पठान बहुत ही अहम फिल्म है क्योंकि उनकी पिछली दो फिल्म शमशेरा और जयेशभाई जोरदार बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त हुई थीं।











