अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त वाहनों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, छह वाहन सीज

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): गुरुवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद खीरी के विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन/ परिवहन में संलिप्त वाहनों की सघन एवं औचक जाँच हुई। अवैध खनन, परिवहन में संलिप्त वाहनों पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए छह वाहन सीज किए।

उन्होंने बताया कि उक्त 06 वाहनों पर हुई कार्यवाही के संबंध में डीएम के आदेश के क्रम में खनिमुख, रायल्टी आदि शुल्क जमा कराते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। तब तक उक्त सभी वाहन थाना फूलबेहड़ की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है।
खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए बताया कि किसी भी दशा में साधारण बालू/ मिट्टी का अवैध खनन न किया जाय, अन्यथा की स्थिति में संबंधित वाहनों को सीज कर वाहन व वाहन स्वामी तथा भू-स्वामी के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।











