धनबाद स्थित बहुमंजिला इमारत आशीर्वाद टावर में लगी शादी के दरमियान आग, 14 लोगो की मौत, डेढ़ दर्जन के करीब लोग घायल, बचाव कार्य जारी, देखे मौके की तस्वीरे

अनिल कुमार
Jharkhand राज्य की राजधानी रांची से करीब 160 किलोमीटर दूर धनबाद के जोड़ा फाटक इलाके में आशीर्वाद टावर में एक पूजा के दरमियान आज मंगलवार शाम 6 बजे आग लग गई। बहुमंजिला इमारत में लगी इस भीषण आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी है। वही कई अन्य के घायल होने का समाचार मिल रहा है। मिल रहे समाचारों के अनुसार अभी भी कई लोग इमारत में फंसे हुए हैं।


धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूँ।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 31, 2023
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है और दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

एसएसपी धनबाद संजीव कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, “धनबाद के एक अपार्टमेंट में लगी आग में 14 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। अपार्टमेंट में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कई लोग मौजूद थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। हम रेस्क्यू पर फोकस कर रहे हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।”











