अनोखा बंधन: कामख्या देवी में 6 बेटियों के पिता 55 वर्षीय नकछेद यादव 23 वर्षीय युवती संग बंधे दांपत्य सूत्र में, विवाह बना क्षेत्र में चर्चा का विषय

ईदुल अमीन
अयोध्या: जनपद के रुदौली तहसील स्थित कामख्या देवी मन्दिर में एक अनोखी शादी आयोजित हुई। यह शादी एक 55 साल के बुज़ुर्ग जिनकी खुद की 6 बेटियाँ शादीशुदा है और एक 23 साल की युवती हुई है। हिदू रीती रिवाजों का पालन करते हुए सभी रस्मे अदा की गई जिसमे वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोग शामिल हुवे। इस विवाह का प्रीतीभोज भी आयोजित हुआ है।

मामला बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसैनाबाद पूरे चौधरी गांव का है। फिलहाल यह विवाह भले ही पूरे क्षत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विवाह का प्रीतीभोज भी आज नकछेद यादव के घर पर आयोजित हुआ है। विवाह कराने वाले पंडित शीतला प्रसाद ने बताया कि विवाह आज ही सुबह हुआ जिसमें पहले हवन और फिर वरमाला की रस्म हुई। इस विवाह में 35 बाराती भी आए थे। इस विवाह की तस्वीरे अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।











