एक नाटक को लेकर दलित समूहों का विरोध

तारिक़ खान
डेस्क: बैंगलुरू की जैन यूनिवर्सिटी में कुछ दिनों पहले एक कैंपस फेस्ट में हुए एक नाटक को लेकर हंगामा हो गया है। दलित समूहों ने आरोप लगाया कि इस नाटक में दलित समुदाय और बीआर आंबेडकर का अपमान किया गया और आरक्षण की व्यवस्था का मज़ाक उड़ाया गया है।

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती हिस्से में कुछ अनुपयुक्त चीज़ें दिखाई गईं थीं लेकिन उसके बाद उन्हें विस्तार से बताया गया था। इसमें आंबेडकर के महत्व को रेखांकिया किया गया था।











