गाजीपुर: बड़े ही बेरहमी से ट्रक में ठूस कर 18 गोवंश बिहार वध हेतु ले जा रहे तस्कर घुरल चौधरी और मुन्ना यादव गिरफ्तार, जबकि पशु तस्कर चंदन, मिथिलेश, दुर्गा और सुरेश चकमा देकर हुवे फरार

शाहनवाज़ अहमद
गाजीपुर: गाजीपुर पुलिस ने यूपी-बिहार बॉर्डर पर एक ट्रक को मुखबिर की सुचना पर पकड कर उसमे बेरहमी से ठूस कर भरे हुवे 18 गोवंशो को बरामद किया। यह बरामदगी शनिवार-रविवार की रात भवरकोल थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने दो गौ-तस्करों क्रमशः घुरल चौधरी और मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया है। अँधेरे का फायदा उठा कर 4 अन्य गो-तस्कर फरार हो गये। फरार गौ-तस्करों के नाम चन्दन, मिथलेश, दुर्गा और सुरेश बताया जा रहा है।

गिरफ्तार हुवे पशु तस्करों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ट्रक में भरे अट्ठारह गोवंश को गाजीपुर के रास्ते बिहार बॉर्डर को पार करके बिहार ले गोकशी के लिए ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों के सवालो पर बताया कि पशु तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। फरार पशु तस्करो की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों में घुरल चौधरी और मुन्ना यादव बलिया के थाना नरही क्षेत्र के रहने वाले है। जबकि फरार पशु तस्करों में चंदन गुप्ता, मिथिलेश यादव, दुर्गा गुप्ता और सुरेश गुप्ता हैं। यह सभी बलिया के ही रहने वाले है।











