मिले माफिया डॉन अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे, पुलिस ने अदालत को बताया कि दोनों 2 मार्च को मिले और उनको बाल संरक्षण गृह में उसी दिन दाखिल करवा दिया गया

तारिक खान
प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता खान ने अदालत को अर्जी पेश किया था कि पुलिस उसके दो नाबालिग बेटो को उठा ले गई है, जिनका कही कोई पता नही चल रहा है। इस सम्बन्ध में धूमनगंज पुलिस से अदालत को प्राप्त आख्या में कहा गया था कि अतीक के दोनों नाबालिग बेटो को पुलिस ने न तो उठाया है और न पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और न ही उनकी गिरफ़्तारी हुई है।

आज शनिवार को धूमनगंज पुलिस की ओर से आख्या प्रस्तुत की गई और अदालत से कहा गया कि धूमनगंज थाने से दोनों नाबालिग बेटों के संबंध में किसी ने जानकारी नहीं मांगी। उन्हें चकिया कसारी-मसारी इलाके में मिलने पर बाल संरक्षण गृह में दाखिल कराया गया है। अब इस मामले की सुनवाई सीजेएम कोर्ट सोमवार को करेगी।











