फतेहपुर: 2 नाबालिग लडकियों के साथ 6 युवको ने किया सामूहिक बलात्कार, दुष्कर्म पीडिताओ की हालत गम्भीर

तारिक़ खान
डेस्क: फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों के साथ छह युवकों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। इन दोनों लड़कियों की हालत चिंताजनक है और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अनुसार पुलिस ने इस सिलसिले में सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वीर सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद दोनों लड़कियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।











