एमबीए चाय वाला के बाद अब बीटेक गोलगप्पे (पानीपूरी) वाली, बीटेक करके तपसी बेचती है दिल्ली में गोलगप्पे

शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: आपको एमबीए चाय वाला याद है। प्रफुल्ल बिल्लोरे नाम के युवक ने आईआईएम हैदराबाद में खुद के चाय का खोमचा लगाया था। जिसके बाद प्रफुल्ल कुछ इस तरह मशहूर हुवे कि अब वह देश में लगभग 200 आउटलेट के मालिक है। कहा जाता है कि कुछ आउटलेट अब देश के बाहर भी खुले हैं। हाल ही में वे फिर सुर्खियों में तब आये जब उन्होंने एक करोड़ में मर्सिडीज कार खरीदी थी।

B Tech Pani Puriwali in Delhi. Impressive execution, enthusiasm, and marketing.#EIIRInteresting #Entrepreneurship
Found via @sourabhde1974, @mxtaverse, @SnehalPrabhu5pic.twitter.com/pX8KlvmtFK— Pareekh Jain (@pareekhjain) March 13, 2023
वीडियो में लड़की अपना नाम तापसी उपाध्याय है। वह अपनी उम्र 21 साल बता रही है। तापसी बता रही है कि बीटेक करके पानी-पुरी बेच रही है। उसका कहना है कि लोग उसे ये काम करने से मना करते हैं। कुछ लोग समझाइस देते हैं कि ये काम लड़की का नहीं है। कुछ लोग घर पर काम करने की सलाह देते हैं। लेकिन तापसी की राय अलग है। वह अपने काम को खुशी से करती है। तापसी कह रही है कि उसके पास मैदा रहित पानी पुरी मिलती है। अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग भी वह अच्छे से कर रही है। आगे क्या होगा पता नहीं। लेकिन आज उसका उत्साह लोगों को प्रेरित कर रहा है।










