दरियादिल लखनऊ पुलिस: जेल से ऋषभ को लाकर करवाना था मेडिकल, मेडिकल के बाद पुलिस कर्मियों ने घुमाया उस कैदी को मॉल, वीडियो हुआ वायरल तो सस्पेंड हुवे 4 ज़िम्मेदार पुलिसकर्मी

तारिक़ खान
लखनऊ: लखनऊ पुलिस की ‘दरियादिली’ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहा 11 मामलों में आरोपी बंदी को मॉल घुमाते हुवे पुलिस कर्मी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे है। बताया जाता है कि कैदी जेल में बंद था। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया था, लेकिन जेल वापस लौटने से पहले पुलिस ने कैदी को थोड़ा ‘चिल’ करने के लिए मॉल में छोड़ दिया। वो घूमा-फिरा, खाना खाया, शॉपिंग की। फिर सभी साथ जेल पहुंचे। मामले में 4 पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है।


मेडिकल पर आए #बंदी को #मॉल घुमाते #पुलिसकर्मियों का #वीडियो हुआ #वायरल
मामले में एक #दारोगा और 3 #सिपाहियों को #निलंबित किया गया है
जिला #जेल से मेडिकल के लिए आया था #बंदी@lkopolice pic.twitter.com/iS98ggC5xj
— Goldy Srivastav (@GoldySrivastav) March 17, 2023
ऋषभ पिछले कुछ मुकदमों में वो खुद के नाबालिग होने का दावा कर रहा था। उसी को लेकर मेडिकल होना था। दो पुलिसकर्मियों की कस्टडी में ऋषभ को मेडिकल के लिए भेजा गया। मेडिकल का काम पूरा हुआ, लेकिन पुलिस की गाड़ी जेल जाने की बजाय शहीद पथ पर मौजूद एक मॉल के बाहर रुकी। समय दिन में 3 बजकर 17 मिनट। पहले पुलिसवाले मॉल में मौजूद एक रेस्टोरेंट से गुजरे। पीछे आरोपी ऋषभ और उसके कुछ साथी आए। कैदी ने खाना खाया और कुछ खरीदारी भी की। पुलिस को इस बात की भनक नहीं थी कि वहां सीसीटीवी लगा हुआ है। वो सभी करीब आधे घंटे तक मॉल में रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, विडियो में लखनऊ बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप सिंह भी हैं। ऋषभ सिंह इनका करीबी बताया जा रहा है।











