बिहार के प्रवासी मजदूरों पर तमिलनाडु में कथित हमलो की फर्जी खबर चलाने वाला युट्यूबर मनीष कश्यप गिरफ्तार, जाने आखिर क्यों खुद पंहुचा थाने और पुलिस के सामने किया सरेंडर
अनिल कुमार
पटना: देश भर में पिछले काफी दिनों से सुर्खियां बटोर रहे यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कल आखिर बिहार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। मनीष की तलाश पुलिस पिछले कई दिनों से कर रही थी, मगर मनीष फरार चल रहा था। कभी इंजिनियर, फिर नेता और उसके बाद खुद को युट्यूबर पत्रकार बताने वाला मनीष इसके पूर्व एक पुराने तस्वीर को शेयर करके बताया था कि उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि बाद में उस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया था और कहा गया कि यह ट्वीटर अकाउंट मनीष कश्यप का नही बल्कि उसके फैन का है। मगर पुलिस ने उस फर्जी ट्वीट पर भी एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और जाँच की बात कही गई थी। जिसके बाद से मनीष कश्यप फरार चल रहा था। मनीष पर तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमलों के फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में कई मामले दर्ज हैं।
बिहार पुलिस ने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि तमिलनाडु में कामकाजी बिहार के निवासियों के लिए असत्य, भ्रामक एवं उन्माद फ़ैलाने वाले वीडियो को प्रसारित करने एवं आर्थिक अपराध थाना कांड सं0 3/23 तथा 4/23 के अभियुक्त मनीष कश्यप ने बिहार पुलिस एवं ईओयु के दबिश के कारण बेतिया के जगदीशपुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..