अतीक को साबरमती जेल, अशरफ को बरेली जेल और फरहान को चित्रकूट जेल के लिए किया प्रयागराज पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच रवाना

तारिक़ खान
प्रयागराज: अतीक़ अहमद को उमेश पाल अपहरण मामले में कुसूरवार करार देते हुवे मिली आजीवन कारावास की सजा और फरहान तथा अशरफ को इस आरोप से बरी होने के बाद पुलिस तीनो को लेकर नैनी जेल आई थी। प्रयागराज पुलिस अशरफ को बरेली जेल, फरहान को चित्रकूट जेल और अतीक को गुजरात के साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज आई थी।

बताते चले कि इन सबको एमपी-एमएलए अदालत ने इस फ़ैसले के लिए प्रयागराज तलब किया था। अदालत ने हालांकि अतीक़ के भाई अशरफ़ और सह आरोपी फ़रहान सहित सात अभियुक्तों को इस मामले से बरी कर दिया। प्रयागराज पुलिस ने अशरफ़ को बरेली जेल और फ़रहान को चित्रकूट जेल से लेकर आई थी। अब दोनों को वापस बरेली और चित्रकूट भेजा जा रहा है।











