कानपुर: खुले पड़े नाले से आ रही थी दुर्गन्ध, लोगो ने देखा तो पड़ा मिला शव, मचा हडकंप

मो0 कुमेल
कानपुर: आज गुरूवार सुबह कानपुर के चकेरी में उस वक्त हडकंप मच गया जब खुले पड़े नाले से दुर्गन्ध आ रही थी और लोग नाले के पास गये और नाले में पड़ा शव देख लोगो के होश उड़ गये। मामला चकेरी में गांधीग्राम स्थित त्रिमूर्ति मंदिर रोड का है। शव मिलने की सूचना पर आसपास भीड़ लग गई। मामले की सुचना स्थानीय पार्षद पति मनोज यादव ने पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि नगर निगम से तीन सालों से नाले पर पत्थर लगवाने के लिए कह रहा हूं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा इस मौत से चुकाना पड़ा। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।











