मऊ: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पांच दिन पहले मुंबई से आया था घर

मुकेश यादव
मऊ: पांच दिन पहले मुंबई से घर लौटे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिलने पर इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामला मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के भीरा नई बस्ती का है जहाँ कल गुरूवार की सुबह एक युवक का शव उसके घर में कमरे में पंखे से लटकता मिला। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते चले कि पांच दिन पहले ही वह मुंबई से घर लौटा था।

इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया। वही घटना से मृतक की पत्नी अंजनी, पुत्र सूरज और दोनों बेटी काजल और आंचल का रो-रोकर बुरा हाल है। रामनवमी के मौके पर हुई इस घटना से पूरे मुहल्ले में भी मातम पसरा रहा। घटना के संबंध में सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ। अजयविक्रम सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की जांच में जुटी है।











