रोज़े की सहरी कर नमाज पढ़ने जा रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): जिले में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब रोज़े की सहरी कर नमाज़ पढने जा रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या हो गई। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के हिदायतनगर मोहल्ले का है जहाँ घर पर रोज़े की सहरी करके नमाज पढ़ने जा रहे करीब 45 वर्षीय जाबिर अली नाम के व्यक्ति की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

मृतक के भाई अब्दुल कादिर ने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 15 दिन पहले जाबिर अली के साले रौनक अली से किसी बात को लेकर उनके भाई का विवाद हो गया था और रौनक अली ने उनके भाई जाबिर अली को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल, सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।











