सासाराम हिंसा के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार

अनिल कुमार
सासाराम: बिहार के सासाराम में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के मामले में रोहतास पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शुक्रवार, 28 अप्रैल की रात पुलिस जवाहर प्रसाद के घर पहुंची और फिर उन्हें गिरफ्तार किया। बता दें कि जवाहर प्रसाद सासाराम सीट से 5 बार विधायक बन चुके हैं।

पुलिस ने अपने बयान में बतया है कि दो अभियुक्तों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। 28 अप्रैल की रात्रि को कोर्ट से प्राप्त गैर जमानती वारंट का तामील करते हुए इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, असीम नंदयी शामिल हैं।’











