मस्जिद-ए-अल-अक्सा पर बार बार अतिक्रमण का आरोप लगा कर इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने किया इस्राइल की निंदा, कहा यह पूरी दुनिया के मुसलमानों को उकसाने वाला कृत्य है

शाहीन बनारसी
डेस्क: इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने यरुशलम की अल-अक़्सा मस्जिद में इसराइल के कथित समर्थन वाले चरमपंथी समूहों के मस्जिद के प्रांगण में बार-बार अतिक्रमण करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। ओआईसी ने अपने बयान में कहा है कि इस पाकीज़ा मुकाम पर इबादत की आज़ादी पर बार बार रोक लग रही है।

इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने कहा है कि ये पूरी दुनिया में मुसलमानों की भावनाओं को उकसाने वाला कृत्य है। साथ ही ओआईसी ने इन गंभीर उल्लंघनों पर विराम लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपनी ज़िम्मेदारी निभाने की बात की।











