मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने पर लिया यु-टर्न, टैक्स फ्री का आदेश हुआ निरस्त

शफी उस्मानी
डेस्क: हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ अब मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री नहीं रहेगी। शिवराज चौहान सरकार ने देश में सबसे पहले इसे ट्रैक्स फ्री करते हुए आदेश निकाला था लेकिन बुधवार को सरकार ने अपने फैसले को बदलते हुये टैक्स फ्री का आदेश निरस्त कर दिया।

सरकार ने यह आदेश क्यों बदला है अभी इसकी जानकारी नही मिली है। कांग्रेस जरुर इसे लेकर भाजपा सरकार को घेर रही थी। हालांकि प्रदेश के भाजपा नेता और उससे जुड़े संगठन लगातार इस फिल्म की वकालात कर रहे थे।











