अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास फिर हुआ धमाका, पांच गिरफ्तार

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास बुधवार देर रात फिर धमाका हुआ है। बताते चले कि बीते छह दिनों में ये तीसरी बार है जब स्वर्ण मंदिर के पास हल्का धमाका हुआ है। पंजाब पुलिस ने बताया है कि धमाकों के इन मामलों में पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमाके वाली जगह को सील कर दिया गया है।












