प्रयागराज: दुल्हन को रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया 15,500 का काटा चालाना

तारिक खान
प्रयागराज: आज कल की जेनरेशन सोशल मीडिया रील बनाने का फैशन यंगस्टर के दिमाग में ऐसा चढ़ा है कि हर एक मौके को रील में वह बदलना चाहते है। फिर मौका चाहे कोई हो, वह किचेन में रोटी पकाते वक्त का हो या फिर धार्मिक कृत्य जैसे नमाज़ पढने और पूजा करने का हो। सबकी रील बनाने से आज के यंगस्टर पीछे नही रहते है।
ताज़ा मामला प्रयागराज का है। जहा एक दुल्हन को रील बनाना पड़ा महंगा पड़ गया। शायद उस रील पर उतनी लाइक न आई हो जितना प्रयागराज कमिश्नरेट ट्राफिक पुलिस ने जुर्माना लगा दिया है। दुल्हन बनी वर्तिका चौधरी कार के बोनट पर दुल्हन के लिबास में बैठ कर रील बनवा रही थी। रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस तक पहुच गई।












