तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन, अस्पताल में भर्ती

आदिल अहमद
डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता और अरविंद केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताते चले कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने मई महीने में गिरफ़्तार किया था, वे तभी से जेल में हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा है कि इस घटना से पहले भी वे बाथरूम में एक बार गिर पड़े थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।











