लंबे वक़्त से बीमार चल रहे मशहूर शायर मुनव्वर राणा की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ गई है। राणा को लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुनव्वर राणा लंबे वक़्त से बीमार चल रहे हैं और उनका डायलिसिस भी चलता रहता है।

सुरैया ने बताया, ”मंगलवार को डॉक्टर्स ने कहा था कि अगले तीन दिन अहम हैं। बुधवार को चार पांच घंटे के लिए वेंटिलेटर से हटाया गया था। गुरुवार को डॉक्टर्स बताएंगे कि तबीयत अब कैसी है?” बीते कुछ वक़्त में मुनव्वर राणा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहे थे।











