उज्जैन के महाकाल मंदिर जाने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर बोली सारा अली खान- “यह मेरी निजी मान्यता है, मैं अजमेर शरीफ़ भी………”

शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: उज्जैन के महाकाल मंदिर जाने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल होने को लेकर अभिनेत्री सारा अली ख़ान बोली हैं। उन्होंने कहा है कि “यह मेरी निजी मान्यता है, मैं अजमेर शरीफ़ भी उतनी शिद्दत से जाऊंगी जितना बंगला साहिब, जितना महाकाल मंदिर और मैं जाती रहूंगी। जिसको जो भी बोलना हो वो बोल सकते हैं, मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है।”

सारा ने कहा, “मैं अपने काम को बहुत सीरियसली लेती हूं। मैं काम करती हूं जनता के लिए.. अगर आप लोगों को मेरा काम अच्छा न लगे तो मुझे बुरा लगेगा लेकिन ये जो मेरी निजी मान्यता है, ये मेरी निजी मान्यता है। सबसे ज़रूरी बात ये होती है कि वहां को आपको वहां की ऊर्जा अच्छी लगनी चाहिए।”











