‘बिपरजोय तूफ़ान’ के भारत पहुंचने से पहले ही गुजरात और मुंबई में भारी बरिश और तेज़ लहरें, पढ़ें क्या है सरकार की तैयारी

शाहीन बनारसी
डेस्क: बिपरजोय तूफ़ान आज शाम तक सौराष्ट्र-कच्छ से होते हुए पाकिस्तान के कराची के आस-पास के तटों पर पहुंचेगा। ये जानकारी मौसम विभाग ने दी है। “बेहद गंभीर” चक्रवात की श्रेणी में आने वाले बिपरजोय तूफ़ान के भारत पहुंचने से पहले ही गुजरात और मुंबई में भारी बरिश और तेज़ लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ में रेड अलर्ट जारी किया है।


वही प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय 24 घंटे स्थिति की समीक्षा कर रहा है। एनडीआरएफ ने 12 टीमों को तैनात किया है। इसके अलावा 15 टीमों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। कोस्ट गार्ड और नौसेना ने राहत और बचाव कार्यों के लिए जहाजों और हेलीकाप्टरों को तैनात किया है।












